लाइव अलर्ट मौसम विभाग की चेतावनी: भोपाल व इंदौर संभाग सहित 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी।
|
Advertisement
देश दुनिया, राजनीति,

कलेक्टर की सीढ़ियों तक पहुंचा दिव्यांग, खराब बैटरी चालित गाड़ी ने छीना सहारा; दो साल से भटकने को मजबूर

August 18, 2026 गणना जारी... 145 लोग पढ़ रहे हैं

 


सीहोर। जिले के आष्टा क्षेत्र से एक दिव्यांग व्यक्ति की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सरकारी व्यवस्थाओं और दिव्यांगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर सवाल खड़े करती है। खराब हो चुकी बैटरी चालित गाड़ी को ठीक कराने की गुहार लेकर दिव्यांग व्यक्ति हाथ में आवेदन लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। वह सीढ़ियों पर घिसटते हुए अपनी फरियाद लेकर अधिकारियों तक पहुंचने की कोशिश करता नजर आया।


जानकारी के अनुसार, आष्टा क्षेत्र के इस दिव्यांग व्यक्ति को करीब दो साल पहले बैटरी चालित गाड़ी उपलब्ध कराई गई थी। कुछ समय तक यह गाड़ी उसके आवागमन का सहारा बनी, लेकिन अब इसकी बैटरी खराब हो चुकी है। सर्विस सेंटर या मरम्मत की समुचित सुविधा नहीं मिलने के कारण गाड़ी बंद पड़ी है और इसके साथ ही दिव्यांग व्यक्ति का एक बड़ा सहारा भी छिन गया है।


गाड़ी खराब होने के बाद वह अपनी समस्या के समाधान के लिए लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। इसी उम्मीद के साथ उसने कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपकर खराब बैटरी बदलवाने और गाड़ी की मरम्मत की व्यवस्था कराने की मांग की है।


सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब एक दिव्यांग व्यक्ति अपनी समस्या लेकर कलेक्टर कार्यालय की सीढ़ियों तक पहुंच गया, तो उसकी समस्या का समाधान आखिर कब होगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी उसकी परेशानी को गंभीरता से लेते हुए जल्द उसकी बैटरी चालित गाड़ी को फिर से चलने लायक बनवाएंगे?


अब नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है।

संबंधित खबरें